ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

सांसदी के बाद अब सरकारी घर भी जाएगा, बंगला नहीं खाली करने पर महुआ मोइत्रा को मिला अल्टीमेटम

DELHI: पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने पर सांसदी गवां चुकी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा का अब सरकारी बंगला भी हाथ से जाने वाला है। बंगला खाली करने का नो

सांसदी के बाद अब सरकारी घर भी जाएगा, बंगला नहीं खाली करने पर महुआ मोइत्रा को मिला अल्टीमेटम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने पर सांसदी गवां चुकी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा का अब सरकारी बंगला भी हाथ से जाने वाला है। बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बावजूद महुआ ने बंगला खाली नहीं किया है और वे अब भी उसी सरकारी बंगले में रह रही हैं। अब उन्हें सरकारी बंगला खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।


दरअसल, 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बावजूद महुआ मोइत्रा सरकारी बंगला खाली नहीं कर रही हैं। संसद से निलंबन के बाद महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला खाली करने की कई नोटिस मिल चुकी है। इसके बावजूद वो सरकारी बंगला खाली नहीं कर रही हैं। बंगला खाली करने के लिए उन्हें एक महीने का समय दिया गया था हालांकि, इस बीच उन्होंने कोर्ट का भी सहारा लिया था लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। ऐसे में बंगला खाली करने के लिए उन्हें फिर से नोटिस भेजा गया है।


नोटिस में महुआ मोइत्रा को सख्त चेतावनी दी गई है और कहा गया है कि वे तुरंत सरकारी बंगला खाली कर दें। कहा गया है कि अगर अब भी बंगला खाली नहीं किया तो उनको वहां से बेदखल कर दिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो इसके लिए ताकत का इस्तेमाल भी किया जाएगा। Directorate of Estates की तरफ से उन्हें यह नोटिस भेजा है। बता दें कि सदस्यता जाने के बाद एक महीने के समय की सीमा खत्म होने के बाद 7 जनवरी को आवंटन रद्द कर दिया गया था।