ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही नर्स की हत्‍या, बंद फ्लैट में मिली डेड बॉडी

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक नर्स की हत्या कर सबूत छिपाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की गई है. घटना कदमा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही नर्स की हत्‍या, बंद फ्लैट में मिली डेड बॉडी
First Bihar
2 मिनट

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक नर्स की हत्या कर सबूत छिपाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की गई है. घटना कदमा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतका के शव को उसके लिव इन पार्टनर ने सबसे पहले देखा. मृतका का नाम अनीता कुमारी बताया जा रहा है. 


जानकारी के अनुसार अनीता कुमारी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती थी. अनीता के लिव इन पार्टनर अरविन्द ने बताया कि वह दोनों पिछले छह साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे. वह खुद बागबेड़ा का रहने वाला है. उसने बताया कि आखिरी बार वह बुधवार को अनीता से मिला था. गरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह फ्लैट पर पहुंचा तो फ्लैट का दरवाजा बाहर से लॉक था. उसने अपने पास मौजूद चाबी से दरवाजा खोला. अंदर घुसते हुए उसे अनीता का शव दिखाई दिखा.  


अरविंद के मुताबिक अनीता के बाल जले हुए थे. शव देखकर उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. नर्स और अरविंद के मोबाइल की जांच की जा रही है. अरविंद से पूछताछ जारी है.