ब्रेकिंग
Bihar CAG Report : बिहार में गजब का खेला! जहां न सड़क थी, न नदी… वहां बना दिए करोड़ों के पुलNEET Paper Leak : NEET विवाद के बीच केंद्र का बड़ा एक्शन! शिक्षा सचिव की छुट्टी; जानिए किसे मिली जिम्मेदारीNEET Paper Leak : एक महीने के आंदोलन के बाद बड़ा मोड़! सरकार से मिलने जा रहा CJP, क्या खत्म होगा NEET विवाद?Bihar News : पटना में छात्र आंदोलन के बाद पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन! 57 गिरफ्तार, 3,268 पर FIR, 177 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी Sonam Wangchuk : 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन! सरकार ने मानीं बड़ी मांगें, अब संसद में होगा बड़ा फैसलाBihar CAG Report : बिहार में गजब का खेला! जहां न सड़क थी, न नदी… वहां बना दिए करोड़ों के पुलNEET Paper Leak : NEET विवाद के बीच केंद्र का बड़ा एक्शन! शिक्षा सचिव की छुट्टी; जानिए किसे मिली जिम्मेदारीNEET Paper Leak : एक महीने के आंदोलन के बाद बड़ा मोड़! सरकार से मिलने जा रहा CJP, क्या खत्म होगा NEET विवाद?Bihar News : पटना में छात्र आंदोलन के बाद पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन! 57 गिरफ्तार, 3,268 पर FIR, 177 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी Sonam Wangchuk : 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन! सरकार ने मानीं बड़ी मांगें, अब संसद में होगा बड़ा फैसला

बालू खनन की नीलामी प्रक्रिया पूरी, बिहार के इन जिलों में जल्द शुरू होगा खनन का काम

PATNA : बिहार के कई जिलों में चल रही बालू घाटों की बंदोबस्ती का काम पूरा हो गया है। पटना समेत 8 जिलों के 102 बालू घाटों पर जल्द ही खनन का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए नीलामी की प्रक

बालू खनन की नीलामी प्रक्रिया पूरी, बिहार के इन जिलों में जल्द शुरू होगा खनन का काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के कई जिलों में चल रही बालू घाटों की बंदोबस्ती का काम पूरा हो गया है। पटना समेत 8 जिलों के 102 बालू घाटों पर जल्द ही खनन का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक हफ्ते भर के अंदर खनन का काम शुरू होने की उम्मीद है। जिन जिलों में बालू घाटों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उनमें पटना के साथ-साथ सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, जमुई और लखीसराय शामिल है। 


टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार खनिज विकास निगम ने बंदोबस्तधारियों को अग्रिम राशि जमा करने का निर्देश दिया है। नीलामी में सफल होने वाले कारोबारियों को 4 दिन के अंदर निगम के पास अपनी राशि जमा करनी होगी। नीलामी के दौरान जो बोली लगाई गई है उसकी राशि 50 फीसदी जीएसटी के साथ जमा होते ही नए बंदोबस्तधारियों को वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा और बालू खनन का काम वह  शुरू कर पाएंगे। 


टेंडर की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब पटना जिले के महाबलीपुर, रानीपुर, कटारी के अलावे भोजपुर के बिहटा बालू घाट, औरंगाबाद के मझियावां, शेखपुरा के शाहसपुर बालू घाट पर खनन का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा सारण जिले के महाराजगंज दरियागंज खलपुरा रावल टोली में भी खनन का काम शुरू होगा। रोहतास जिले के अमियावर, गया के फतेहपुर श्रीपुर खिजरसराय नेपा कुसाप चोटिया अलीपुर देवगांव घाट के लिए टेंडर का काम पूरा हुआ है। जमुई के लिए लिपाटवा बालथार दिनारी सिमरिया घाटों की बंदोबस्ती पूरी कर ली गई है।

टैग्स