ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

बैठक को प्रभावित करने के लिए ED-IT को भेजा गया: साले के घर छापेमारी पर भड़के नीतीश के मंत्री

PATNA: विपक्षी दलों की बैठक से पहले ईडी और आईटी की टीम ने नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी के साले के ठिकानों पर दबिश दी है। बेगूसराय के मटिहानी स्थित श्री कृष्ण मोहल्ला निवा

बैठक को प्रभावित करने के लिए ED-IT को भेजा गया: साले के घर छापेमारी पर भड़के नीतीश के मंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विपक्षी दलों की बैठक से पहले ईडी और आईटी की टीम ने नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी के साले के ठिकानों पर दबिश दी है। बेगूसराय के मटिहानी स्थित श्री कृष्ण मोहल्ला निवासी मंत्री विजय चौधरी के साले अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के घर पर सुबह से इनकम टैक्स और ईडी की रेड चल रही है। बैठक से पहले नीतीश के मंत्री के ससुराल में छापेमारी पर सवाल उठने लगे हैं। पूरे मामले पर विजय चौधरी ने कहा कि बैठक को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।


विजय चौधरी ने कहा कि बेगूसराय में उनके निकल संबंधी के घर छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि उनके संबंधी अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह लंबे समय से कारोबार करते हैं और बिहार में सबसे अधिक टैक्स देने वाले लोगों में से एक हैं। सबसे अधिक टैक्स देने के बावजूद लोगों ने क्यों उनके यहां ईडी और आयकर विभाग की टीम  को भेजा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे हमारे संबंधी हैं इसलिए तो उनके यहां ईडी और आईटी की टीम को तो नहीं भेजा गया है।


उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार में वे जेडीयू कोटे से मंत्री हैं और कारू सिंह संबंधी हैं। केंद्र की बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए बिहार में कल विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है। उन्होंने संभावना जताई है कि बैठक को प्रभावित करने के उद्देश्य से ईडी और आईटी की टीम को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जो करना है कर लें लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।