ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बैंकॉक से पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ की दी बधाई

DELHI: पीएम नरेंद्र मोदी थाईलैंड की यात्रा पर है. बैंकॉक से पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में भारतीय को संबोधित करते हुए देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी.पीएम मोदी ने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: पीएम नरेंद्र मोदी थाईलैंड की यात्रा पर है. बैंकॉक से पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में भारतीय को संबोधित करते हुए  देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी.

पीएम मोदी ने कहा कि प्राचीन सुवर्णभूमि, थाईलैंड में आप सभी के बीच हूं तो लगता ही नहीं है कि कहीं विदेश में हूं. ये माहौल, ये वेशभूषा, हर तरफ से अपनेपन का आभास मिलता है, अपनापन झलकता है. आप भारतीय मूल के हैं सिर्फ इसलिए नहीं, बल्कि थाईलैंड के कण-कण, जन-जन में भी अपनापन नजर आता है. यहां की बातचीत में, यहां के खान-पान में, यहां की परंपराओं में, आस्था में, आर्किटेक्चर में, भारतीयता की झलक है.

पीएम ने कहा कि थाईलैंड की यह मेरी पहली ऑफियल यात्रा है. तीन साल पहले थाईलैंड नरेश के स्वर्गवास पर मैंने शोक संतप्त भारत की ओर से उन्हें श्रद्धांजालि अर्पित की थी. आज थाईलैंड के नए नरेश के राज-काल में, अपने मित्र प्रधान मंत्री ‘प्रयुत चान ओ च’ के निमंत्रण पर मैं भारत-आसियान समिट में भाग लेने यहां आया हूं. ये रिश्ते दिल के हैं, आत्मा के हैं, आस्था के हैं, अध्यात्म के हैं. भारत का नाम पौराणिक काल के जंबूद्वीप से जुड़ा है. वहीं थाइलैंड सुवर्णभूमि का हिस्सा था.