ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

बहुत ही बनतू आदमी हैं केके पाठक! तेजस्वी के MLA ने चेताया- जिस दिन हमारे पाले पड़ गए तो पता चल जाएगा

PATNA: शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के बाद से केके पाठक लगातार एक्शन में है। विभाग में व्याप्त गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए वे कड़े फैसले ले रहे हैं। स्कूल

बहुत ही बनतू आदमी हैं केके पाठक! तेजस्वी के MLA ने चेताया- जिस दिन हमारे पाले पड़ गए तो पता चल जाएगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के बाद से केके पाठक लगातार एक्शन में है। विभाग में व्याप्त गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए वे कड़े फैसले ले रहे हैं। स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्ती के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग के मंत्री चंद्रशेखर पीत पत्र जारी किया है। शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव के बीच उपजे विवाद को लेकर एक बार फिर से बिहार में सियासत तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री के समर्थन में उतरी आरजेडी ने केके पाठक को कड़ी चेतावनी दे दी है। 


आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा है कि किसी भी विभाग के मंत्री को जब यह लगता है कि सरकार के अधिकारी जनता के हित में काम नहीं कर रहे है तब मंत्री का फर्ज होता है कि वह पीत पत्र लिखे। उन्होंने कहा कि केके पठक के बारे में हर कोई अच्छी तरह से जानता है, वे एक बनतू आदमी हैं। आरजेडी विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा है कि केके पाठक अभी हमारे पाले नहीं पड़े हैं, जब हमारे पाले पड़ेंगे तो पता चल जाएगा कि वे कितने पानी में हैं। 


वहीं तेजस्वी के खिलाफ सीबीआई द्वारा चार्जशीट दायर करने के सवाल पर आरजेपी विधायक ने कहा है कि कोई ऐसा दिन नहीं है जब लालू प्रसाद और उनके परिवार को फंसाने की कोशिश नहीं की जा रही है। देशभर के विपक्ष के नेताओं को फंसाने की साजिश बीजेपी की तरफ से लगातार रची जा रही है। बीजेपी के नेता देश की भलाई के लिए कभी काम नहीं करते हैं बल्कि सिर्फ अपनी गद्दी बचाने के लिए काम करते हैं। विपक्ष के एकजुट होने से बीजेपी घबरा गई है, इसलिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता