ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक पराग देसाई का निधन, स्ट्रीट डॉग्स ने किया था हमला

DESK: गुजरात की मशहूर ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक और कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। कंपनी की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। पिछले दिनों

‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक पराग देसाई का निधन, स्ट्रीट डॉग्स ने किया था हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: गुजरात की मशहूर ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक और कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। कंपनी की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। पिछले दिनों स्ट्रीट डॉग्स के हमले में वे गिर गए थे। ब्रेन हेमरेज के कारण उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


दिवंगत पराग देसाई की कंपनी की तरफ से एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "गहरे दुख के साथ, हम अपने प्रिय पराग देसाई के दुखद निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं." रिपोर्ट के मुताबिक, अपने आवास के पास गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा था। हादसा उस वक्त हुआ जब स्ट्रीट डॉग्स ने उनके ऊपर हमला कर दिया था।


पराग देसाई वाघ बकरी चाय कंपनी के 6 ग्रुप ऑफ डायरेक्टर्स में से एक थे। पराग कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर थे। वे वाघ बकरी के लिए मार्केटिंग, सेल्स और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का काम देखते थे। इसके साथ ही पराग एक टी टेस्टर एक्सपर्ट भी थे। देसाई वाघ बकरी चाय समूह के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के बेटे थे। वे अपने पीछे पत्नी विदिशा और बेटी परीशा को छोड़ गए हैं।