ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

बिन बुलाए बाराती ने पहले उड़ाई दावत...फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दूल्हे के चाचा को मार डाला

GWALIOR: एक शादी समारोह में कुछ लोग बिन बुलाए बाराती के रूप में शामिल होते हैं. मुफ्त की दावत उड़ाने के बाद वो कत्ल करके भाग जाते हैं. क्राइम की ये सनसनीखेज वारदात मध्य प्रदेश

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

GWALIOR: एक शादी समारोह में कुछ लोग बिन बुलाए बाराती के रूप में शामिल होते हैं. मुफ्त की दावत उड़ाने के बाद वो कत्ल करके भाग जाते हैं. क्राइम की ये सनसनीखेज वारदात मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है. 


बताया जा रहा है कि ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर के बिलारा गांव में शादी के लगन के कार्यक्रम में 3 लोग पहले बिना बुलाए पहुंचे. तीनों ने लजीज खाने का जमकर लुत्फ उठाया फिर एक व्यक्ति का मर्डर करके फरार हो गये. दरअसल देवाराम नाम के शख्स के बेटे की शादी 9 फरवरी को है. उसके लगन समारोह में गांव के सभी लोगों का न्योता दिया गया लेकिन आपराधिक छवि वाले तीन लोगों को नहीं बुलाया गया. समारोह में खाना चल रहा था तब वो तीन आपराधिक प्रवृति वाले बदमाश फंक्शन में पहुंच गये. 


लोगों ने तीनों का विरोध किया लेकिन हंगामे के कारण तीनों को वहां से नहीं भगाया गया. तीनों बदमाशों ने जमकर मुफ्त की दावत उड़ाई और खाना खाने के बाद वहां से चले गये. थोड़ी देर बाद तीनों वापस आए और फंक्शन में मौजूद लोगों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. गोलीबारी में दूल्हे के चाचा के सीने में एक गोली जा लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या करने के बाद बदमाश मौके से भाग खड़े हुए. फिलहाल पुलिस तीनों अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.


टैग्स