ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

बड़ी खबर: सीएम नीतीश के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीएम नीतीश की समाधान यात्रा से जुड़ी हुई सामने आ रही है। सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा के दौरान एक युवक ने जान देने की कोशिश की

बड़ी खबर: सीएम नीतीश के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीएम नीतीश की समाधान यात्रा से जुड़ी हुई सामने आ रही है। सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा के दौरान एक युवक ने जान देने की कोशिश की है। जैसे ही सीएम समाहरणालय के परिचर्चा भवन के पास पहुंचे, युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया है।


युवक की पहचान आफताब आलम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक साल 2021 में आफताब के भाई जहांगीर आलम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने जहांगीर की हत्या अपराधियों द्वारा करने की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस ने इसे एक्सीडेंट बताते हुए मामले को रफादफा कर दिया। जहांगीर आलम का भाई पुलिस की जांच से असंतुष्ट था। बार बार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही थी।


जिसके बाद आफताब ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसे जानकारी थी कि सीएम नीतीश आज सीतामढ़ी पहुंच रहे हैं। अपनी बात को सीएम तक पहुंचाने के लिए उसने मुख्यमंत्री के सामने जान देने की कोशिश की लेकिन समय रहते पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता