ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

बड़ा हादसा : मुखिया प्रत्याशी की स्टिकर लगी स्‍कार्पियो घुसी घर के अंदर, पिता और बेटी की मौत

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां रास्‍ते से गुजर रही एक तेज रफ्तार स्‍कार्पियो सड़क के किनारे एक मकान में अंदर तक घुस गई. यह बड़ा हादसा शनिवार को सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौ

 बड़ा हादसा : मुखिया प्रत्याशी की स्टिकर लगी स्‍कार्पियो घुसी घर के अंदर, पिता और बेटी की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां रास्‍ते से गुजर रही एक तेज रफ्तार स्‍कार्पियो सड़क के किनारे एक मकान में अंदर तक घुस गई. यह बड़ा हादसा शनिवार को सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन-कुचायकोट रोड में हुआ. 


जानकारी के अनुसार इस हादसे में माकन मालिक धर्मेंद्र प्रसाद और उनकी दो साल की बेटीआराधना की मौत घटना स्थल पर हो गई.  जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. 


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक बुलेट राम और स्कार्पियो पर सवार एहसान अंसारी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया. घटना में स्कार्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसके बाद इलाके में हडकंप मच गया. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राईवर बुलेट राम और स्कार्पियो पर सवार एहसान अंसारी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. 


बता दें स्कोर्पियो पर जीरादेई प्रखंड के तितरा पंचायत की मुखिया उम्मीदवार रामावती देवी का पोस्टर लगा हुआ है. जानकारी के अनुसार इन दिनों पंचायत चुनाव भी चल रहा है और इसी क्रम में जीरादेई प्रखंड में भी चुनाव है. जिसको लेकर प्रचार-प्रसार चल रहा हैं. बताय जा रहा है कि चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर मकान में घुस गई होगी. फिलहाल घटना के बाद पुलिस पहुंच मामले की जांच कर रही है. इस घटना से स्कॉर्पियो और घर दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. . वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने बाजार के लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर डेड बॉडी को मुख्य सड़क पर रख जाम कर हंगामा शुरू कर दिया.

टैग्स