ब्रेकिंग
बिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानी

बेहाल हुई मिड डे मील योजना, स्कूल में परोसा गया घटिया खाना; बच्चों ने खेत में फेंका भोजन

SEOHAR: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार में ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसको लिए वे सख्त फैसले भी ले रहे हैं लेकिन

बेहाल हुई मिड डे मील योजना, स्कूल में परोसा गया घटिया खाना; बच्चों ने खेत में फेंका भोजन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार में ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसको लिए वे सख्त फैसले भी ले रहे हैं लेकिन कुछ स्कूल ऐसे भी हैं कि उनके ऊपर केके पाठक के आदेश का कोई असर नहीं पड़ रहा है और बदहाली जस की तस बनी हुई है।


शिवहर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय कटसरी जागीर में बुधवार को मिड डे मील का खाना बनने के बाद जब बच्चों को परोसा गया तो बच्चों ने घटिया खान का आरोप लगाकर भोजन को खेत में फेंक दिया और प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षक अलग से अपने लिए खाना बनवाकर खाते है और बच्चों के लिए अलग से खाना बनाया जाता है। बच्चों का आरोप था कि खाना इतना घटिया था कि उसे खाया नहीं जा सकता था, इसलिए फेंक दिया।


हंगामे की खबर मिलने के बाद डीपीओ राहुल कुमार ने पहुंचकर स्कूल पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। उन्होंने बारी-बारी से सभी स्कूलों में जाकर उपस्थित जांच किया। विद्यालय में खाना की गुणवत्ता की जांच करने के वहां से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने स्कूल के शौचालय की भी जांच की, जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ था। डीपीओ राहुल कुमार ने बताया है कि छात्रों के सभी आरोपों की जांच की गई है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..