ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

बच्चे की चाहत में हैवान बने ससुराल वाले, महिला को तेल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर बेरहम ससुराल वालों ने एक विवाहिता पर तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में उसके मायके वालों ने इलाज

बच्चे की चाहत में हैवान बने ससुराल वाले, महिला को तेल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर बेरहम ससुराल वालों ने एक विवाहिता पर तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में उसके मायके वालों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घायल विवाहिता की पहचान चकिया ओपी क्षेत्र के जयनगर निवासी कारु राय की लगभग 30 वर्षीय पत्नी पिंकू देवी की बताई जा रही है. 


मृतका ने जख्मी हालत में आरोप लगाया था कि ससुराल वाले उसे बच्चा नहीं होने और उसके पति की दूसरी शादी कराने की नियत से उसे जहर देकर मारने की कोशिश कर चुके थे लेकिन जब उनका प्रयास असफल रहा तो पहले उसके साथ मारपीट की गई फिर उसके शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा दी गई. 


गंभीर स्थिति में विवाहता को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लये अस्पताल भेज दी है. मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता