ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

कही के नहीं रहे बाबूलाल, क्या महागठबंधन के पाले में जाएंगे

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में बालूलाल मरांडी ने रविवार को दावा किया था कि जब ईवीएम खुलेगा तो सिर्फ जेवीएम ही निकलेगा. लेकिन जब ईवीएम खुला तो सिर्फ तीन सीटों पर ही जे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में बालूलाल मरांडी ने रविवार को दावा किया था कि जब ईवीएम खुलेगा तो सिर्फ जेवीएम ही निकलेगा. लेकिन जब ईवीएम खुला तो  सिर्फ तीन सीटों पर ही जेवीएम दिखा. अब उनका अगला कदम क्या होगा. इसपर सबकी नजरें हैं. यह भी देखा जा रहा है कि क्या वह महागठबंधन के साथ जाते हैं. चुनाव से पहले महागठबंधन में शामिल होने से मरांडी ने इंकार कर दिया था. 

सिर्फ 3 सीटों पर आगे

मरांडी ने कहा था कि वह झारखंड में सरकार बनाएंगे. लेकिन आज मतगणना में जेवीएम मात्र तीन सीटों पर ही बढ़त बनाई हुई है. जिसमें पार्टी प्रमुख मरांडी की सीट भी शामिल हैं. वह धनवार से आगे चल रहे हैं. झारखंड में उनका सरकार बनाने का दावा फेल नजर आ रहा है. उनकी पार्टी के 78 सीटों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. 

किसके साथ जाएंगे मरांडी

अब देखना है कि तीन सीटों पर बढ़त बनाने वाले बाबूलाल मरांडी किसके साथ जाते हैं. बताया तो यह भी जा रहा है कि मरांडी से बीजेपी ने संपर्क किया है. लेकिन बीजेपी के साथ जाने की उनकी संभावना कम ही है. क्योंकि रविवार को मरांडी ने कहा था कि वह सत्ता के लिए सौदा नहीं करेंगे. इसका उनको नुकसान भी उठाना पड़ा है. रविवार को मरांडी ने कहा था कि 2014 में भी मेरे पास 8 विधायक थे. चाहते तो सौदेबाजी कर सकते थे. इसका खामियाजा भी मुझे भुगतना पड़ा. मेरे 6 विधायकों को बीजेपी ने पैसा देकर तोड़ दिया. लेकिन मैंने कभी सत्ता के लिए सौदा नहीं किया. बता दें कि महागठबंधन ने जेवीएम को गठबंधन आने का ऑफर दिया था. लेकिन मरांडी ने सभी 81 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था. 



टैग्स