ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

भाभी ने देवर को मछली खिलाने से किया मना, तो देवर ने कुदाल के बेंत से पीट-पीटकर ले ली जान

ROHTASH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताज

भाभी ने देवर को मछली खिलाने से किया मना, तो देवर ने कुदाल के बेंत से पीट-पीटकर ले ली जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTASH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक देवर से अपनी भाभी का हत्या कर डाली है। जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल इस घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिक्रमगंज थाना के सिकरिया गांव का बताया जा रहा है। जहां एक देवर ने अपनी भाभी से मछली खिलाने की मांग कर डाली। लेकिन, भाभी ने उसे मछली खिलाने से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर डाली। जिसके बाद पुरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। आस - पास के लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, सोना देवी नामक महिला अपने घर में मछली बना रही थी। इसी बीच उसका देवर टेशलाल पहुंचा तथा मछली खाने की जिद करने लगा। जब भाभी ने मछ्ली देने से इनकार कर दिया, तो वह गुस्से में मारपीट करने लगा। मारपीट में बीचबचाव करने में महिला सोना देवी का पुत्र घायल हो गया। जब सोना देवी अपने पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगी तो इसी बीच कुदाल के बेंत से देवर टेशलाल ने अपने भाभी सोना देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे सोना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। 


इधर, महज मछली के लिए देवर द्वारा भाभी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को बिक्रमगंज के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। वहीं मृतक सोना देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। इसके बाद पुलिस अपने तरीके से मामले की जांच करने में जूट गई है।