ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान: होटल में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, मौके पर मची अफरा-तफरी

ARWAL: खबर अरवल से आ रही है, जहां आज कई लोगों की जान जाते-जाते बच गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे मिठाई की दुकान में जा घुसा। इस घटना के वक्त होटल में दर्जनों लोग मौजूद थे।

बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान: होटल में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: खबर अरवल से आ रही है, जहां आज कई लोगों की जान जाते-जाते बच गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे मिठाई की दुकान में जा घुसा। इस घटना के वक्त होटल में दर्जनों लोग मौजूद थे। गनीमत की बात रही कि अनियंत्रित ट्रक को होटल की तरफ आता देख लोग पहले ही सचेत हो गए और जान बचाकर वहां से भागे। घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र के NH 139 मधुश्रवां मोड़ के पास की है।


जानकारी के अनुसार, यूपी नंबर की लोडेड ट्रक औरंगाबाद से पटना की ओर जा रही थी, तभी एनएच 139 मोड के पास चालक ने ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर होटल मेंजा घुसा। होटल में दर्जनों लोग कुर्सी लगाकर बैठे हुए थे लेकिन जैसे ही ट्रक होटल में घुसा सभी जान बचाकर भागे। होटल के पास खडी़ एक नई बाइक के ऊपर चढ़ते हुए ट्रक ने चापाकल को तोड़ दिया और बिजली खंभा भी उसकी चपेट में आ गया।


हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मची रही। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक का स्टेरिंग फेल होने या ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मेहंदिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर और खलासी को तलाश कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता