ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, चार युवकों ने अगवा कर घटना को दिया अंजाम

AURANGABAD: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. गांव के ही चार युवकों ने अगवा कर इस घटना को अंजाम दिया है. यह घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र की है. <p

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

AURANGABAD: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. गांव के ही चार युवकों ने अगवा कर इस घटना को अंजाम दिया है. यह घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र की है. 

पीड़िता की स्थिति गंभीर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गांव के ही चार युवकों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप किया. जब लड़की घर नहीं पहुंची तो घरवाले खोजने लगे. खोजते-खोजते पइन के पास गए तो देखा बेहोश लड़की पड़ी हुई है. परिजन इलाज के लिए दाउदनगर हॉस्पिटल लेकर गए. गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने  उसे सासाराम रेफर कर दिया. फिलहाल पीड़िता का जमुहार मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. 

पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर मामले को दबाने में जुटी हुई है. अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई. नाराज ग्रामीणों  प्रदर्शन किया है और सड़क पर आगजनी की है. ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस इस मामले में रुचि नहीं ले रही है. पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन होगा. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा. दाउदनगर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. 


टैग्स