ब्रेकिंग
बिहार सरकार ने एक CO को किया सस्पेंड, पालीगंज के तत्कालीन सीओ समेत दो के खिलाफ आरोप पत्र गठित...पटना का घूसखोर थानेदार थाना से अरेस्ट, 27 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा; JCB संचालक से मांगता था हफ्तापटना में रैपिडो कार से शराब की तस्करी, स्टेशन गोलंबर के पास सूटकेस से विदेशी वाइन बरामदबिहार में पूजा के दौरान बड़ा हादसा, पीपल की डाल गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत; 8 की हालत गंभीरमिड डे मील व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब हर बच्चे को मिलेगा गर्म खाना; शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त निर्देशबिहार सरकार ने एक CO को किया सस्पेंड, पालीगंज के तत्कालीन सीओ समेत दो के खिलाफ आरोप पत्र गठित...पटना का घूसखोर थानेदार थाना से अरेस्ट, 27 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा; JCB संचालक से मांगता था हफ्तापटना में रैपिडो कार से शराब की तस्करी, स्टेशन गोलंबर के पास सूटकेस से विदेशी वाइन बरामदबिहार में पूजा के दौरान बड़ा हादसा, पीपल की डाल गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत; 8 की हालत गंभीरमिड डे मील व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब हर बच्चे को मिलेगा गर्म खाना; शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

मतदान कराने आए प्रोजाइडिंग अफसर शराब पीकर कर रहा था ड्रामा, वीडियो वायरल होने पर डीएम ने किया सस्पेंड

AURANGABAD : बिहार में पूर्ण शराब बंदी को लागू कराने को लेकर सरकार से लेकर उत्पाद व पुलिस विभाग की टीम जिले में शराब की तस्करी, बिक्री व सेवन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही

मतदान कराने आए प्रोजाइडिंग अफसर शराब पीकर कर रहा था ड्रामा, वीडियो वायरल होने पर डीएम ने किया सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में पूर्ण शराब बंदी को लागू कराने को लेकर सरकार से लेकर उत्पाद व पुलिस विभाग की टीम जिले में शराब की तस्करी, बिक्री व सेवन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. हर दिन शराब कारोबारी व पियक्कड़ को पकड़ कर जेल भेज रही है. सरकार के सख्ती के बाद सभी सरकारी कर्मियों को भी शराब का सेवन न करने की कड़ी हिदायत के बाद शराब न पीने की शपथ भी दिलाया गया है.


लेकिन फिर भी चाहे वह आम आदमी हो या सरकारी कर्मी शराब का सेवन करने से बाज नही आ रहे हैं. इसी क्रम में जिले के कुटुंबा प्रखंड में दसवें चरण में मतदान कराने गए एक सरकारी कर्मी का शराब पीकर अनाप शनाप बकते एक वीडियो वायरल हुआ है. उक्त कर्मी गोह अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राम प्रसाद राम बताया जाता है. 


हालांकि शराब पीकर नशे में होने का वीडियो जिला प्रशासन के संज्ञान में आते ही जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा राम प्रसाद राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन के बाद इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी  की जा रही है. इसके अतिरिक्त बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2016 के धाराओं के तहत इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स