1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 08, 2019, 8:21:02 AM
- फ़ोटो
SASARAM : सूबे में शराबबंदी को लेकर पुलिस महकमे में अजीब का हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस हर हाल में शराब तस्करों पर लगाम लगाना चाहती है. लेकिन अपराधियों के मंसूबे इतने सख्त हैं कि वो पुलिस पर हमला करने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं. खबर के मुताबिक सासाराम शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. इस हमले में थाना प्रभारी समेत एक और पुलिसकर्मी घायल है. बताया जाता है कि काराकाट के मोहनपुर इलाके में पुलिस शराब को लेकर छापेमारी करने गई थी लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया. दोनों घायल पुलिस वालों को इलाज के लिए नासरीगंज लाया गया है.