ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

असम-मिजोरम बॉर्डर विवाद को पीएम मोदी सुलझाएंगे, सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे हेमंत बिस्वा सरमा

DELHI : असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद का मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुलझाएंगे। पीएम मोदी दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद के मसले पर हस्तक्षेप करने वाले हैं। मिजोर

असम-मिजोरम बॉर्डर विवाद को पीएम मोदी सुलझाएंगे, सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे हेमंत बिस्वा सरमा
First Bihar
2 मिनट

DELHI : असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद का मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुलझाएंगे। पीएम मोदी दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद के मसले पर हस्तक्षेप करने वाले हैं। मिजोरम के साथ सीमा विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में सीमा विवाद के निपटारे को लेकर प्रधानमंत्री असम के मुख्यमंत्री को अपनी तरफ से सुझाव देंगे। 


आपको बता दें कि 26 जुलाई को दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद में असम पुलिस के छह स्टाफ और एक नागरिक के की मौत हो गई थी। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए थे। असम की बरात घाटी में एनएच 306 पर कई समूहों के आर्थिक नाकेबंदी करने के बाद मिजोरम के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रोक दी गई थी। हालांकि बाद में सीमा विवाद को लेकर असम और मिजोरम की तरफ से एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया था। दोनों राज्यों ने विवादित इलाके में तटस्थ बलों की तैनाती पर सहमति जताई थी और पुलिस बलों की पेट्रोलिंग को लेकर भी दोनों राज्य एकमत थे।  


हालांकि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर अब तक स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दोनों राज्यों के बीच इस विवाद का निपटारा कर सकते हैं। असम के मुख्यमंत्री कि कल होने वाली मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभव है कि असम के मुख्यमंत्री के बाद मिजोरम के भी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करें।