Hindi News / news / अनंत के गांव में फायरिंग के बाद लिपि सिंह सख्त,कहा जांच के बाद...

अनंत के गांव में फायरिंग के बाद लिपि सिंह सख्त,कहा जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

1st Bihar Published by: 2 Updated Jun 26, 2019, 2:46:07 PM

अनंत के गांव में फायरिंग के बाद लिपि सिंह सख्त,कहा जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

- फ़ोटो

BADH : बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के गांव लदमा में फायरिंग की घटना के बाद बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह एक्शन में आ गई हैं। फर्स्ट बिहार झारखंड को दी गई जानकारी में लिपि सिंह ने कहा है कि लदमा गांव के दो विरोधी पक्षों की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच के बाद पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। एएसपी लिपि सिंह ने दोनों पक्षों के आमने सामने होने की जानकारी से इनकार किया है। बाढ़ एएसपी ने कहा है की विवाद में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। आपको बता दें कि बुधवार की दोपहर मोकामा विधायक अनंत सिंह के गांव लदमा में फायरिंग की घटना हुई है। अनंत सिंह और विवेका पहलवान की अदावत पुरानी है और लोकसभा चुनाव के बाद अब एक बार फिर लदमा में वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गई है।