Hindi News / news / नवादा में बालू माफियाओं के खिलाफ एएसपी अभियान की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन...

नवादा में बालू माफियाओं के खिलाफ एएसपी अभियान की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त

1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 30, 2019, 12:38:26 PM

नवादा में बालू माफियाओं के खिलाफ एएसपी अभियान की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त

- फ़ोटो

NAWADA : जिले में एएसपी अभियान कुमार आलोक के नेतृत्व में बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. ताजा मामला वारिसलीगंज थाना इलाके की है. यहां बालू माफियाओं के खिलाफ एएसपी अभियान कुमार आलोक के नेतृत्व में देर रात कार्रवाई की गई. मौके पर पहुंचे दल बल ने अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे कई वाहनों को जब्त किया है. छापेमारी की जानकारी मिलते ही बालू माफिया मौके से फरार हो गए. 2 जेसीबी, 2 हाईवा, 3 ट्रक, 8 ट्रैक्टर, और 1 मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त किया है. एएसपी अभियान के इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मची है. नवादा से इलू सिन्हा की रिपोर्ट