Hindi News / news / छेड़खानी करना दारोगा को पड़ा महंगा, महिलाओं ने चप्पलों से सरेआम की धुनाई,...

छेड़खानी करना दारोगा को पड़ा महंगा, महिलाओं ने चप्पलों से सरेआम की धुनाई, देखें वीडियो

1st Bihar Published by: Abhishek Updated Feb 03, 2020, 11:01:47 AM

छेड़खानी करना दारोगा को पड़ा महंगा, महिलाओं ने चप्पलों से सरेआम की धुनाई, देखें वीडियो

- फ़ोटो

MADHUBANI : सोशल मीडिया पर तेजी से मधुबनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं एक ASI की चप्पलों से पिटाई करते दिखाई दें रही हैं. मामला मधुबनी बीस्फी थाना इलाके के पतौना के जगवन बलभिंडा का बताया जा रहा हैं. 

खबर के मुताबिक गांव में सरस्वती पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. इस दौरान पतौना थाने में तैनात ASI पूर्ण प्रताप सिंह की ड्यूटी गांव में लगी थी. ड्यूती के दौरान ASI ने एक महिला के साथ छेड़खानी की, जिसके बाद महिलाओं ने ASI की जमकर चप्पलों से धुनाई कर दी. 


वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कुछ महिलाएं हाथ में चप्पल लेकर ASI की पिटाई कर रहीं हैं और ASI हाथ जोड़कर ऐसा नहीं करने की बात कह रहे हैं. घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. हालांकी वीडियो वायरल होने के बाद भी आरोपी ASI पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. वहीं थाने में मामला भी दर्ज नहीं कराया गया है.