Hindi News / news / असंतुलित होकर यात्री बस पलटी, 6 लोग घायल

असंतुलित होकर यात्री बस पलटी, 6 लोग घायल

1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Dec 05, 2020, 11:12:22 AM

असंतुलित होकर यात्री बस पलटी, 6 लोग घायल

- फ़ोटो

SITAMARHI : इस वक़्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिल से सामने आ रही है जहां एक यात्री बस असंतुलित होकर पलट गई. बताया जाते है कि बस सुरसंड से सीतामढ़ी आ रही थी इसी दौरान सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई. हालांकि इस दौरान इस बस में सिर्फ 5 से 6 यात्री सवार थे सभी को हल्की चोटें आई हैं. 


हादसा बथनाहा थाना क्षेत्र के पूर्वी टोला के पास हुआ. फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज जारी है. 


लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं हादसे के बाद बस का ड्राइवर और खलासी फरार हैं.