ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

आर्यन खान ने मानी ड्रग्स लेने की बात, NCB से कहा- मैं चरस पीता हूं

DESK : मुंबई के क्रूज़ पर हो रही पार्टी में ड्रग्स के आरोपों में पकड़े गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अब जेल में बंद हैं. इसी बीच आर्यन खान ने NCB के सामने अपने ड्रग्स लेने की बात

आर्यन खान ने मानी ड्रग्स लेने की बात, NCB से कहा- मैं चरस पीता हूं
First Bihar
2 मिनट

DESK : मुंबई के क्रूज़ पर हो रही पार्टी में ड्रग्स के आरोपों में पकड़े गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अब जेल में बंद हैं. इसी बीच आर्यन खान ने NCB के सामने अपने ड्रग्स लेने की बात को स्वीकार कर लिया है. आर्यन ने कहा है कि वे चरस पीते हैं और क्रूज पार्टी के दौरान भी चरस लेने वाले थे. NCB ने अदालत में दिए पंचनामे में बताया है कि तलाशी के दौरान अरबाज ने जूते से ड्रग्स का पाउच निकाल कर दिया था. अरबाज के पास से 6 ग्राम चरस बरामद हुई थी. 


NCB के अनुसार आर्यन खान ने NCB अफसरों के सामने स्वीकार किया है कि वह चरस का सेवन करता है और उसका दोस्त अरबाज मर्चेंट अपने जूतों में 6 ग्राम चरस छिपाकर लग्जरी क्रूज पर जा रहा था, ताकि वे समंदर में क्रूज पर धमाकेदार पार्टी कर सकें.  


आपको बता दें कि मुंबई के समंदर में 2 अक्टूबर की जिस रात लग्जरी क्रूज पर एनसीबी ने छापा मारा था, उससे जुड़ीं अहम जानकारी सामने आई है. जब क्रूज में एनसीबी के अधिकारियों ने अरबाज खान से पूछा कि क्या उसके पास कोई ड्रग्स है, तो उसने बताया था कि उसने अपने जूतों में ड्रग्स छिपाकर रखा हुआ है. NCB से सवाल किए जाने पर अरबाज मर्चेंट ने खुद अपने जूतों से एक ZIP LOCK पाउच निकाला जिसमें चरस था. अरबाज ने स्वीकार किया कि वह आर्यन खान के साथ चरस का सेवन करता है, और वे क्रूज पर धमाल मचाने के लिए जा रहे थे.

टैग्स