ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

जान जोखिम में डाल केजरीवाल करते हैं अनशन, कहा- देश के लिए प्रेम है नहीं तो विदेश में भी कर सकता था नौकरी

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हो रहे हमले पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने देश को लेकर अपने जान को भी कई बार जोखिम में डाल चुके हैं. अगर मैं चाहता तो विदेश में भी आराम

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हो रहे हमले पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने देश को लेकर अपने जान को भी कई बार जोखिम में डाल चुके हैं. अगर मैं चाहता तो विदेश में भी आराम से नौकरी कर घर चला सकता था. लेकिन कभी परिवार के बारे में नहीं सोचा.  

डायबिटीज मरीज फिर भी किया अनशन

केजरीवाल ने कहा कि मैं डायबिटीज का मरीज हूं. दिन में 4 बार इंसुलिन लेता हूं. डायबटिज का मरीज अगर 3-4 घंटे कुछ ना खाए तो उसकी मौत हो सकती है. ऐसे में दो बार देश के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मैंने अनशन किया. एक अनशन 10 दिन का और दूसरा 15 दिन का था. देश के लिए मैंने अपनी जान तक दाव पर लगाई है.

कभी परिवार के बारे में नहीं सोचा

BJP MP प्रवेश वर्मा के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने कभी अपने और अपने परिवार के बारे में नहीं सोचा. आईआईटी खड़गपुर से पढ़कर निकला था तो विदेश जा सकता था. लेकिन मुझे देश के लिए कुछ करना था. उसके बाद नौकरी छोड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लिया. कोई आतंकवादी ऐसा करता है! बता दें कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव 8 फरवरी को होने वाला है. केजरीवाल की पार्टी आप दिल्ली के सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है. पिछली विधानसभा चुनाव में आप ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसबार के चुनाव में केजरीवाल पर बीजेपी के कई नेता लगातार हमला बोल रहे है. पिछली बार के चुनाव में बीजेपी मात्र 3 सीटों पर जीती थी.