ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Arrah Crime News: पिस्टल के साथ बर्थडे मनाना पड़ गया भारी, 2 नाबालिग सहित 5 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

ARRAH: आरा में हथियार के साथ सिंगही मोड़ के पास जन्मदिन मना रहे दो नाबालिग समेत पांच बदमाशों को नगर थाना पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने इन सभी के पास से एक देसी पिस्टल,पांच जिंदा

Arrah Crime News: पिस्टल के साथ बर्थडे मनाना पड़ गया भारी, 2 नाबालिग सहित 5 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा में हथियार के साथ सिंगही मोड़ के पास जन्मदिन मना रहे दो नाबालिग समेत पांच बदमाशों को नगर थाना पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने इन सभी के पास से एक देसी पिस्टल,पांच जिंदा कारतूस,एक खोखा और चार मोबाइल बरामद किया है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज गांगी निवासी अरुण कुमार, उनेश कुमार, रंजन कुमार एवं दो नाबालिग के रूप में हुई है। इस बात की जानकारी एसपी श्री राज ने प्रेसवार्ता कर दी। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी श्री राज ने बताया कि आपको ज्ञात होगा की सभी शहरी क्षेत्र में सेक्टर पदाधिकारियो की नियुक्ति की गई है। इनके के द्वारा शहरी क्षेत्र में गश्ती की जाती है। 


इसी बीच शाम करीब पांच के आसपास उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधी हथियार के साथ हाईवे के किनारे जन्मदिन मनाने की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर सेक्टर पदाधिकारी भी वहां पहुंचे और पांच अपराधियों गिरफ्तार किया। जिनमें दो नाबालिक सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 


उनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल,पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा एवं चार मोबाइल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों का हथियार के साथ फायरिंग कर जन्मदिन मनाने और केक काटने की तैयारी थी। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की अपराधी की इतिहास की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता