1st Bihar Published by: Updated Dec 28, 2020, 9:13:33 PM
- फ़ोटो
ARARIYA: इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने एक दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना फारबिसगंज सदर रोड की है.
इसको भी पढ़ें: बिहार: खाद कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कारोबारी पवन केडिया अपनी दवा की दुकान बंदकर कुछ दूर जैसे ही आगे बढ़े की बााइक पर सवार अपराधी आए और उनको गोली मार दी. उनके शरीर में दो गोली लगी और वह घटनास्थल पर ही गिर गए. जिससे उनकी मौत हो गई. उसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए अराम से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने दवा कारोबारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद फारबिसगंज के कारोबारियों में पुलिस के प्रति काफी गुस्सा है. नाराज कारोबारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की है. वही, दवा कारोबारी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.