Hindi News / news / आरा में बालू कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने चाकू मारकर घटना को दिया...

आरा में बालू कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने चाकू मारकर घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Oct 02, 2020, 11:21:23 AM

आरा में बालू कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने चाकू मारकर घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना हातिमगंज की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बालू कारोबारी बालू लोड कराने के लिए गए थे. इस दौरान अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बालू के विवाद में ही हत्या हुई है.