1st Bihar Published by: Updated Feb 25, 2020, 7:34:14 AM
- फ़ोटो
ARA: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना संदेश थाना क्षेत्र के बचरी-पंडुरा मोड़ के पास की है.
बालू लेकर जा रहा था ड्राइवर
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर बालू लोड कर यूपी के किसी शहर में जा रहा था. इस दौरान ही अपराधियों ने इसे रास्ते में रोक लिया और इस घटना को अंजाम दिया है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में हुई हैं.