1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Feb 04, 2020, 1:45:05 PM
- फ़ोटो
ARA : बड़ी खबर असम के सिलचर से है, जहां CRPF कैंप में एक जवान ने ही खूनी खेल को अंजाम दिया है. साथी जवान ने कैंप में दो जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई , वहीं दूसरा जवान गंभीर रुप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
मृतक CRPF जवान की पहचान भोजपुर के पीरो प्रखंड के नोनार निवासी लक्षमण उपाध्याय के पुत्र विमलेश उपाध्याय के रुप में की गई है. घर में जवान के मौत की खबर मिलते ही मातम का माहौल है.
खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि CRPF कैंप में हर कुछ समान्य था. सभी जवान सोमवार की रात खाना खा रहे थे. तभी अचानक कैंप गोलियोंं की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. जब तक CRPF जवान कुछ समझ पाते तब तक एक जवान की मौत हो गई थी और दूसरा तड़प रहा था. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विमलेश उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया.