ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी

BEGUSARAI : बेगूसराय में पुलिस टीम पर अपराधियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मटिहानी रेफरल अस

अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में पुलिस टीम पर अपराधियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरामपुर गांव की है. 


जानकारी के अनुसार, मटिहानी थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खोरमपुर गांव में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं. इसी गुप्त सूचना के आधार पर जब मटिहानी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में दल बल के साथ खोरमपुर गांव में छापेमारी की गई तो इस दौरान पुलिस द्वारा एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार करने के बाद जैसे ही पुलिस टीम आगे बढ़ी वैसे ही अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. 


इस हमले में मटिहानी थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल जवान की पहचान मुकेश सिंह, संतोष कुमार और थाना प्रभारी परशुराम सिंह  के रूप में हुई है. इस हमले के बाद अपराधियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सभी अपराधियों को खदेड़ कर हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल अपराधियों से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता