ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

अपनी फजीहत के लिए नीतीश खुद दोषी: सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस ने बेंगलुरु बुलाकर मुख्यमंत्री को बेइज्जत किया

PATNA: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की आज दूसरे दिन की बैठक होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए विपक्ष के सभी बड़े नेता बेंगलुरु पहुंच गए हैं। बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ल

अपनी फजीहत के लिए नीतीश खुद दोषी: सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस ने बेंगलुरु बुलाकर मुख्यमंत्री को बेइज्जत किया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की आज दूसरे दिन की बैठक होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए विपक्ष के सभी बड़े नेता बेंगलुरु पहुंच गए हैं। बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता सोमवार को ही बेंगलुरु पहुंच गए थे और कांग्रेस की डिनर पार्टी में शामिल हुए थे। आज दूसरे दिन की बैठक से पहले बेंगलुरु की सड़कों पर सीएम नीतीश के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में नीतीश कुमार क अनस्टेबल पीएम कैंडिडेट बताया गया है। अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने कहा है कि नीतीशने बेंगलुरु जाकर खुद अपनी फजीहत कराई है।


बेंगलुरु में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा हमला बोला है। सम्राट ने कहा है कि महागठबंधन के लोगों ने नीतीश कुमार को बेंगलुरु बुलाकार भारी बेइज्जती करने का काम किया है। जिस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हो उस प्रदेश में नीतीश कुमार को अनस्टेबल कहा गया और नीतीश कुमार की भारी फजीहत कराई गई।उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की चाल थी कि नीतीश उसके गठबंधन में आएं लेकिन उनकी कोई भूमिका नहीं रहे। अपनी फजीहत के लिए नीतीश कुमार खुद दोषी है।


बता दें कि विपक्ष की बैठक को लेकर बेंगलुरु की सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। बेंगलुरु के चालुक्य सर्कल, विंडसर मैनर ब्रिज और हेब्बाल के पास एयरपोर्ट रोड पर पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है। इस पोस्टर में सीएम नीतीश को 'अनस्टेबल प्राइम मिनिस्टर उम्मीदवार' बताया गया है। इस पोस्टर में सुलतानगंज में ध्वस्त हुए अगुवानी पुल की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। इस पोस्टर को लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है और बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता