ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

अपमानित कर रही नीतीश सरकार, विजय सिन्हा बोले- नेता प्रतिपक्ष के तौर पर नहीं मिल रही कोई सुविधा

PATNA: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद विपक्ष की भूमिका में आई बीजेपी सरकार को घेरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं देने चाहती है। बिहार में बढ़ता अपराध हो या भ्रष्टाचार का मामला नेता

अपमानित कर रही नीतीश सरकार, विजय सिन्हा बोले- नेता प्रतिपक्ष के तौर पर नहीं मिल रही कोई सुविधा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद विपक्ष की भूमिका में आई बीजेपी सरकार को घेरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं देने चाहती है। बिहार में बढ़ता अपराध हो या भ्रष्टाचार का मामला नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा लगातार सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। हालांकि इस बार मामला न तो भ्रष्टाचार का है और ना ही अपराध का। इस बार मामला खुद उनकी सुरक्षा और सुविधा का है। इस बार उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष को एक कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा प्राप्त होता है लेकिन सरकार की तरफ से न तो उन्हें कोई सुरक्षा मिल रही है और ना ही सुविधा। उन्होंने कहा है कि सरकार विपक्ष को अपमानित करने का काम कर रही है।


विजय सिन्हा ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद जो सुविधाएं और सुरक्षा उन्हे मिलनी चाहिए थी सरकार नहीं दे रही है। सुविधा के नाम पर बस एक सरकारी गाड़ी दी गई वह भी सात साल पुरानी है। एक बार तेल भराकर क्षेत्र में निकले हैं तो दूसरी बार तेल देने की सुविधा नहीं है। सरकार के तरफ से जो सुरक्षा दी गई है वह किसी काम की नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से आवास पर जो सुरक्षा गार्ड मिले थे उन्हें भी हटा लिया गया है। उन्होंने पूरे मामले को विधान मंडल में उठाने की बात कही है।


उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार जान बूझकर उनके साथ इस तरह का व्यवहार कर रही है। इसको लेकर सरकार को पत्र भी लिख चुके हैं लेकिन सरकार की तरफ से इसपर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सिपाही राजनीति से रोटी की लालसा नहीं रखता है लेकिन अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार की होगी। मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विजय सिन्हा ने ये बातें कहीं।