ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

अंतिम चरण की 8 लोकसभा सीटों पर मैदान में होंगे 134 कैंडिडेट, इस लोकसभा सीट पर एक भी महिला प्रत्याशी ने नहीं किया नमांकन

PATNA : बिहार के अंदर सातवें चरण में आठ लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इसको लेकर सातवें चरण में नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार को पर्चा वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त

अंतिम चरण की 8 लोकसभा सीटों पर मैदान में होंगे 134 कैंडिडेट, इस लोकसभा सीट पर एक भी महिला  प्रत्याशी ने नहीं किया नमांकन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के अंदर सातवें चरण में आठ लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इसको लेकर सातवें चरण में नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार को पर्चा वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। इसके साथ आठ संसदीय क्षेत्रों के लड़ाकों की संख्या भी तय हो गई है। सातवें चरण के रण में आठ सीटों (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद) पर कुल 134 लड़ाके मैदान में अब ताल ठोकेंगे। इस चरण में सर्वाधिक लड़ाके नालंदा संसदीय सीट पर है। यहां  कुल 29 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इसमें 26 पुरुष एवं तीन महिला प्रत्याशी सम्मिलित हैं।


वहीं, पटना साहिब सीट पर 17 लड़ाके मैदान में हैं। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। अहम यह है कि पटना साहिब सीट पर एक भी महिला चुनाव नहीं लड़ रही है। पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर कुल 22 लड़ाके मैदान में डटे रह गए। इसमें 18 पुरुष एवं चार महिला प्रत्याशी सम्मिलित हैं। जबकि आरा में 13 प्रत्याशी भाग्य आजमाएंगे। इसमें 13 पुरुष एवं एक महिला उम्मीदवार हैं। बक्सर संसदीय सीट पर एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद अब 14 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।


इसके अलावा इसमें 13 पुरुष एवं एक महिला उम्मीदवार हैं। जबकि सासाराम (सुरक्षित सीट) पर कुल 10 प्रत्याशी हैं। इसमें एक नौ पुरुष एवं एक महिला उम्मीदवार हैं। काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद कुल 13 मैदान में रह गए हैं। इसमें 12 महिला एवं एक पुरुष उम्मीदवार हैं। जबकि जहानाबाद दो अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने के बाद में कुल 15 लड़ाके मैदान में रह गए हैं। इसमें 14 पुरुष एवं एक महिला प्रत्याशी के बीच मुकाबला होने की संभवना है।


आपको बताते चलें कि, नालंदा लोकसभा सीट पर इस बार 29 कैंडिडेट और पटना साहिब लोकसभा सीट से 17 कैंडिडेट, पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से     22 कैंडिडेट और आरा सीट पर 13 कैंडिडेट, बक्सर सीट पर 14 कैंडिडेट मैदान में हैं। इसी तरह सासाराम लोकसभा सीट पर 10 कैंडिडेट और काराकाट सीट पर 13 कैंडिडेट मैदान में हैं।