ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: मोतिहारी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Bihar News: मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के सरहरी चौक के पास भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प। लाठी-डंडों से मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल। पुलिस ने मामले को कराया शांत, जांच शुरू।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के सरहरी चौक के समीप बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है, जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।


जानकारी के अनुसार उत्तर सुगांव पंचायत के लमौनिया निवासी अमीर भगत और सरहरी निवासी जगदीश भगत एक ही जमीन पर अपना-अपना दावा करते हैं। उनका कहना है कि जमीन के कागजात उनके नाम पर है। यह विवाद तब बढ़ा जब जगदीश भगत के लोगों ने उक्त जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इसकी सूचना अमीर भगत के पक्ष को मिली, जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग जमीन पर पहुंच गए।


वहां शुरू में कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस बुलाई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।


सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि मामले में आवेदन मिलने पर जांच की जाएगी और फिर उचित कार्रवाई होगी।


रिपोर्टर: सोहराब आलम