ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार के इस स्टेशन के पास ऐसी हालत में मिली युवती, देखकर शर्मिंदा हो गए लोग; रेप की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर में पुलिस ने एक युवती को नग्न हालत में झाड़ियों से बरामद किया है। युवती के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर स्थित बिहियां रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से एक युवती को ऐसी हालत में बरामद किया गया है जिसको देखकर हर कोई शर्मिंदा हो गया। युवती के शरीर पर कपड़ा के नाम पर कुछ भी मौजूद नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि मनचलों ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। घटनास्थल से एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है, जिसे रेल पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आशंका जताई जा रही है एक से अधिक लोगों ने युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।


घटनास्थल के पास से युवती के कपड़े को भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। पुलिस ने लड़की और हिरासत में लिए गए युवक को आरा भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता