ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

अंतिम चरण के लिए झोंकी ताकत : नड्डा की 3 तो शाह की 2 चुनावी जनसभा ; CM नीतीश भी करेंगे 4 चुनावी जनसभाओं को संबोधित

PATNA : बिहार में अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों गठबंधन के दिग्गज नेता चुनावी रैलियों के द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों के

अंतिम चरण के लिए झोंकी ताकत : नड्डा की 3 तो शाह की 2 चुनावी जनसभा ; CM नीतीश भी करेंगे 4 चुनावी जनसभाओं को संबोधित
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों गठबंधन के दिग्गज नेता चुनावी रैलियों के द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं कर रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं करेंगे। 


उधर, गृह मंत्री अमित शाह की भी आज बिहार में दो चुनावी जनसभा होगी। वहीं भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा काराकाट, आरा और नालंदा में चुनावी सभाएं करेंगे। वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी 26 मई को बक्सर, अरवल, रोहतास, नालंदा और पटना में चुनाव प्रचार करेंगे। 


इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोमवार को बिहार में तीन लोकसभा क्षेत्रों में तीन जनसभाएं होंगी। राहुल गांधी पहली सभा पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अभिजीत के पक्ष में बख्तियारपुर में करेंगे। दूसरी पाटलिपुत्र से इंडिया गठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी मीसा भारती के पक्ष में पालीगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद आरा के जगदीशपुर में इंडिया गठबंधन की ओर से भाकपा माले के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगे। राहुल गांधी के साथ तीनों जनसभाओं में राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी मौजूद रहेंगे। 


उधर, बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में भी 60 फीसदी के पार मतदान का प्रतिशत नहीं पहुंच सका। इस चरण की कुल आठ संसदीय सीटों पर 55.44 फीसदी मतदान हुआ है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इन आठ सीटों पर मतदान प्रतिशत 58.47 फीसदी था। इस बार, इन सीटों पर मतदान प्रतिशत में करीब तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है। शनिवार को हुए मतदान में वाल्मीकिनगर संसदीय सीट में 58.25 फीसद, पश्चिम चंपारण में 59.75 फीसद, पूर्वी चंपारण में 57.30 फीसद, शिवहर में 56.30 फीसद, वैशाली में 58.50 फीसद, गोपालगंज (सुरक्षित) में 50.70 फीसद, सीवान में 52.50 फीसद और महाराजगंज संसदीय सीट में 51.27 फीसद मतदान हुआ है।