Hindi News / news / डीएम के निर्देश पर पटना के कई इलाकों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,...

डीएम के निर्देश पर पटना के कई इलाकों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, फाइन की भी हुई वसूली

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 26, 2019, 9:25:25 PM

डीएम के निर्देश पर पटना के कई इलाकों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, फाइन की भी हुई वसूली

- फ़ोटो

PATNA: पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देश पर पटना के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान अतिक्रमणकारियों से फाइन भी वसूले गए. कई इलाकों में चला अभियान जिन इलाकों में यह अभियान चलाया गया उनमें नूतन राजधानी अंचल, बांकीपुर अंचल,  पाटलिपुत्रा अंचल, कंकड़बाग अंचल, अज़ीमाबाद अंचल, पटना सिटी अंचल और दानापुर नगर परिषद शामिल हैं. अजीमाबाद अंचल इलाके के पटना सिटी से मेन रोड, अशोक राजपथ से पश्चिम दरवाजा होते हुए मीना बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. फाइन की भी हुई वसूली अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आज 2 अस्थायी झोपड़ी, 09 पोस्टर/बैनर, सड़क के किनारे पड़े बालू और स्टॉल हटाए गए. इस दौरान प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों से कुल 13हजार 800 रुपये फाइन के तौर पर वसूल किए. वहीं कंकड़बाग अंचल इलाके के करबिगहिया से मीठापुर बस स्टैण्ड के दोनों तरफ और चिरैयाटांड सब्जीमंडी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान अतिक्रमणकारियों से कुल 11 हजार रुपये वसूल किए गए.