1st Bihar Published by: 4 Updated Jun 29, 2019, 11:20:20 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार सरकार ने नए मुख्य सूचना आयुक्त की तलाश शुरू कर दी है। मौजूदा मुख्य सूचना आयुक्त अशोक कुमार सिन्हा का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। सूत्रों की माने तो राज्य सरकार पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को राज्य का अगला मुख्य सूचना आयुक्त बना सकती है। 181 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अंजनी कुमार सिंह लंबे वक्त तक बिहार के मुख्य सचिव रहे हैं और फिलहाल वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार हैं।