मूर्ति विसर्जन से लौटते वक्त रास्ते में गिर पड़ा हाथी, अचानक बिगड़ी तबीयत से मचा हड़कंप पतंग लूटने के दौरान मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत शिवहर में बागमती नदी में उफान, खतरे के निशान से 122 सेंटीमीटर ऊपर पहुँचा जलस्तर बक्सर में विश्वामित्र सेना के कार्यक्रम में बोले राजकुमार चौबे, कहा..बाहरी उम्मीदवारों को चुनाव में खदेड़कर भगाया जाएगा बिहार में तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे तस्कर, आलू के बोरे के साथ शराब की बड़ी खेप बरामद Bihar Ips Transfer: नीतीश सरकार ने SP रैंक के 5 IPS अफसरों का किया ट्रांसफऱ,लिस्ट देखें... कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (CSI) बिहार चैप्टर के 31वें वार्षिक अधिवेशन का समापन, डॉ. संजीव कुमार बने अध्यक्ष बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर शंकराचार्य उतारेंगे निर्दलीय गौ भक्त प्रत्याशी, सनातनी राजनीति का किया शंखनाद बेगूसराय में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और उपकरण के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार Bihar News: प्रधान सचिव 'नर्मदेश्वर लाल' बने SC-ST कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष...लोगों ने दी बधाई, दो उपाध्यक्ष व एक महासचिव का भी हुआ चयन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 13 Jun 2024 04:05:34 PM IST
- फ़ोटो
SHEOHAR : तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज एंबुलेंसकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। जिससे शिवहर में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) 102 एंबुलेंस के कर्मियों ने एक बैठक कर सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इन सभी एम्बुलेंस कर्मियों को पिछले तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर ये लोग नाराज हैं। गुरुवार से सभी एम्बुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
इस दौरान अब रेफर होने वाले मरीजों का क्या होगा? एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने से मरीज और उनके परिजन खासे परेशान हैं। एंबुलेंस कर्मियों ने इससे पूर्व सिविल सर्जन सह- सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि वेतन का शीघ्र भुगतान किया जाए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
102 एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने बताया कि मार्च, अप्रैल और मई महीने का वेतन कंपनी ने अभी तक नहीं दिया है। जिसके कारण सभी कर्मियों का हाल बुरा है। इनके घरों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
102 एंबुलेंस एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने बताया कि सिविल सर्जन से अनुरोध किया गया था कि 11 जून तक उनके बकाए वेतन का भुगतान नहीं हुआ तब 13 जून से वे सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हमारी बातें नहीं सुनी गई और हम लोग मजबूरन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर जाने से रेफर होने वाले मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है। जिससे शिवहर में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।
शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..