1st Bihar Published by: RAHUL SINGH Updated Feb 05, 2020, 12:13:27 PM
- फ़ोटो
PATNA : जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना के पीएमसीएच में इलाज कराने पहुंचे हैं. सर्वाइकल पेन और पीठ दर्द की शीकायत के बाद अनंत सिंह को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है.
बता दें कि 23 जनवरी को अनंत सिंह को पीठ में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद उन्हें 15 दिन बाद आने बात कही थी. जिसके बाद आज अनंत सिंह को पीएमसीएच ले जाया गया है. बताया जाता है कि अनंत सिंह का पीठ दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इलाज के बाद डॉक्टर ने अनंत सिंह को 21 दिनों का कंप्लीट बड रेस्ट की सलाह दी है. इलाज के बाद अनंत सिंह को वापस बेऊर जेल भेज दिया है.