ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

भोला और अनंत सिंह की दुश्मनी के कई राज आए सामने, पुलिस की चार्जशीट में कई कहानियां

PATNA : पंडारक के कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने कि जिस मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने जो चार्जशीट किया है उसे लेकर अंदर के कई रा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पंडारक के कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने कि जिस मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने जो चार्जशीट किया है उसे लेकर अंदर के कई राज सामने आ गए हैं। खबरों के मुताबिक पुलिस की चार्जशीट में इस बात का खुलासा किया गया है कि आखिर विधायक अनंत सिंह और कुख्यात भोला सिंह के बीच दुश्मनी क्यों हो गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की चार्जशीट में अनंत सिंह के हवाले से भोला सिंह से दोनों के बीच दुश्मनी की पूरी दास्तां बताई गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की चार्जशीट में अनंत सिंह ने यह कबूल किया है कि भोला सिंह ठेकेदारी में उसका पाटनर था लेकिन दोनों के बीच मुनाफे के दो करोड़ रुपए को लेकर पहली बार विवाद हुआ। साल 2015 में जब अनंत सिंह जेल गए तो भोला सिंह ने मोकामा विधायक को डैमेज करने का हर प्लान रचा। भोला सिंह ने इस दौरान अनंत सिंह की चार एके-47 रख ली। भोला सिंह और अनंत सिंह के बीच शुरू हुआ यह झगड़ा पैसों और एके-47 के कारण बहुत ज्यादा बढ़ गया। 

पुलिस की चार्जशीट में में यह दावा किया गया है कि विधायक और भोला सिंह के बीच दुश्मनी के कारण भोला की हत्या की साजिश रखी गई। चार्जशीट में कहा गया है की अनंत सिंह हर कीमत पर कुख्यात भोला सिंह की हत्या कराना चाहते हैं वायरल ऑडियो से बात की पुष्टि हो चुकी है। पंडारक पुलिस की तरफ से कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अब इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया के दौरान अनंत सिंह के वकील पुलिस की इस थ्योरी का कैसे विरोध करते हैं यह देखना होगा।


टैग्स