ब्रेकिंग
साइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावसाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

शाह की रैली में छाए लालू, सुशील मोदी शंखनाद में RJD सुप्रीमो को नहीं भूले

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली बिहार में चुनावी शंखनाद के लिए था. लेकिन इस रैली में भी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव छाए रहे. लालू की चर्चा सुशील मोदी ने इ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली बिहार में चुनावी शंखनाद के लिए था. लेकिन इस रैली में भी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव छाए रहे. लालू की चर्चा सुशील मोदी ने इस मंच से भी खूब की. बिहार में लालू के कारनामे को गिनाते गिनाते सुशील मोदी ने वर्चुअल रैली में उन्हें चर्चा का केंद्र बना दिया.

सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव ने जिस तरह बिहार में जंगलराज स्थापित किया और भ्रष्टाचार की पूरी कहानी लिखी वह जनता कभी नहीं भूल सकती. उसे मोदी ने कहा कि गरीबों की जमीन और संपत्ति हड़प लेना लालू यादव का सबसे मुख्य काम था.

मोदी ने कहा कि हमारे लाखों श्रमिक भाई दूसरे राज्यों में फंसे थे, विपक्ष 300 ट्रेन और 3 हजार बस देने का नाटक कर रहा था, लेकिन केंद्र सरकार ने ट्रेन चलाकर मुफ्त में लाखों मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया. इसी तरह से कोटा में फंसे छात्रों का वापस बिहार लाया गया है. क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को एक हजार रुपए का किट दिया जा रहा है. उनके घर जाने के दौरान भी उनको एक हजार रुपए दिया जाएगा. 


टैग्स