ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

अमित शाह का भांजा बनकर विधायकों को लगाया चुना, नकली विराज शाह गिरफ्तार

DESK : केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह का भांजा बनकर ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह युवक खुद को विराज शाह बताकर बीजेपी विधायकों को ही

अमित शाह का भांजा बनकर विधायकों को लगाया चुना, नकली विराज शाह गिरफ्तार
Anamika
2 मिनट

DESK : केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह का भांजा बनकर ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह युवक खुद को विराज शाह बताकर बीजेपी विधायकों को ही चुना लगा रहा था. गांधीनगर के रहने वाले इस युवक का नाम यश अमीन है यह खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भांजा विराज शाह बता रहा था.


 युवक ने खुद को शाह का भांजा बताते हुए आगरा दक्षिण सीट के बीजेपी विधायक योगेंद्र उपाध्याय से 40 हजार ठगने का प्रयास किया. शक होने पर विधायक ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि युवक का असली नाम यश अमीन है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा है कि यश अमीन ने खुद को अमित शाह का भांजा विराज साहब बताकर 4 दिन पहले उन्हें फोन किया था. उन्होंने आगरा में होटल खरीदने की बात कह कर रविवार दोपहर वह मिलने के लिए आया और विधायक के बेटे आलोक के साथ खरीदारी करने चला गया. इस दौरान यश अमीन ने शोरूम से 40 हजार के कपड़े खरीदे और आलोक को बिल देने के लिए कहा. आलोक को जब शक हुआ तो इंटरनेट पर उसके मोबाइल नंबर से छानबीन शुरू की और हकीकत सामने आ गया.

यश अमीन इसके पहले भी उज्जैन में एक विधायक से ठगी के मामले में जेल जा चुका है. उज्जैन के विधायक मोहन यादव से उसने साल 2016 में 65 हजार की ठगी की थी.