ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: बिहार में बेशकीमती बना लहसुन, ताला तोड़कर 7 किलो चुरा ले गए शातिर चोर; CCTV में कैद हुई वारदात

KATIHAR: बिहार में लहसुन (garlic) की कीमतें आसमन छू रही है। राज्य के करीब सभी जिलों में लहसुन की कीमत 400 रुपए प्रति किलो बिक रही है। बढ़ती कीमतों के बीच लहसुन किसी बेशकीमती खजाने

Bihar News: बिहार में बेशकीमती बना लहसुन, ताला तोड़कर 7 किलो चुरा ले गए शातिर चोर; CCTV में कैद हुई वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: बिहार में लहसुन (garlic) की कीमतें आसमन छू रही है। राज्य के करीब सभी जिलों में लहसुन की कीमत 400 रुपए प्रति किलो बिक रही है। बढ़ती कीमतों के बीच लहसुन किसी बेशकीमती खजाने से कम नहीं है। किसानों और दुकानदारों के लिए लहसुन को सुरक्षित रखना भी एक बड़ी समस्या बन गई है। कटिहार में शातिर चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर सात किलो लहसुन की चोरी(theft of garlic) कर ली है।


दरअसल, पूरा मामला कटिहार के सिमरा बगान स्थित एक किराना दुकान की है, जहां चोरों ने जमकर उत्पात मचाया उत्पात, 7 किलो लहसुन के साथ कई सामग्री चुरा कर ले गए। शनिवार की सुबह 8 बजे जब दुकानदार संजय कुमार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तब उन्हें पता चला कि उनके दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाया।


चोरों ने सबसे पहले 7 किलो लहसुन की चोरी की। उसके बाद गुटका, डेरी मिल्क, 5 स्टार चॉकलेट, एक पेटी सरसों का तेल, 12 पीस धारा सरसों तेल, परचून तेल सहित कई अन्य समान चोर अपने साथ ले गए। चोरी का सामान ले जाते हुए चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 


पीड़ित दुकानदार ने बताया कि कुल करीब 25 हजार रुपए का सामान चोरों ने चुरा लिया है। जिसे लेकर उन्होंने सहायक थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस लहसुन चोरों की तलाश में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता