ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

अमरनाथ यात्रा को लेकर आज होगा फैसला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया संकेत

DESK : पवित्र अमरनाथ यात्रा इस साल होगी या नहीं इसे लेकर आज फैसला होने की उम्मीद है. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अमरनाथ यात्रा पर फैसला जल्

अमरनाथ यात्रा को लेकर आज होगा फैसला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया संकेत
First Bihar
2 मिनट

DESK : पवित्र अमरनाथ यात्रा इस साल होगी या नहीं इसे लेकर आज फैसला होने की उम्मीद है. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अमरनाथ यात्रा पर फैसला जल्द हो सकता है. 


मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार जल्द ही वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा आयोजित करने पर फैसला करेगी. हालांकि मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी तरह लोगों की सुरक्षा की समीक्षा नहीं की जाएगी, तब तक इस पर फैसला नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना सबसे पहली प्राथमिकता है. 


आपको बता दें कि हिमालय के ऊंचाई वाले हिस्से में 3880 मीटर ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव की गुफा के लिए 56-दिवसीय यात्रा 28 जून को पहलगाम और बालटाल मार्गों से शुरू होनी है. यह यात्रा 22 अगस्त को समाप्त होगी. यह पूछे जाने पर कि क्या इस साल अमरनाथ तीर्थयात्रा होगी, सिन्हा ने कहा,  मैं पहले ही कह चुका चुका हूं कि लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है. कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए हम जल्द ही इस पर फैसला करेंगे. जब उनसे पूछा गया कि कब तक इस पर निर्णय लिया जाएगा तो उन्होंने कहा  शायद कल तक. हालांकि  2020 में महामारी के कारण तीर्थयात्रा रद्द कर दी गई थी.