Hindi News / news / अलग-अलग जगहों से मिली तीन डेड बॉडी, इलाके में सनसनी

अलग-अलग जगहों से मिली तीन डेड बॉडी, इलाके में सनसनी

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jan 10, 2021, 5:18:37 PM

अलग-अलग जगहों से मिली तीन डेड बॉडी, इलाके में सनसनी

- फ़ोटो

NAWADA : नवादा जिले में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन अज्ञात शव मिलने से सनसनी मच गई है. शवों के मिलने से लोगों में दहशत व्याप्त है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 


पहला शव नगर थाना क्षेत्र के सदभावना चौक के पास से बरामद किया गया है. लोगों ने इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को दी तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. 


दूसरा शव बुजुर्ग का है जिसे नरहट थाना के दौलतपुर गांव के पास से बरामद किया गया है. शव की पहचान तो नहीं हो सकी है लेकिन देखने से मामला हत्या का लग रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. 


वहीं तीसरा शव अकबरपुर थाना इलाके से बरामद किया गया है. अकबरपुर थाना प्रभारी मुन्ना वर्मा ने शव मिलने की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसके बाद ही मामला हत्या का है या कोई और वजह से यह स्पष्ट हो पाएगा.