ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

फांसी के बाद अक्षय ठाकुर के गांव में पसरा सन्नाटा, कवरेज करने गए पत्रकारों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

AURANGABAD: निर्भया के दोषी अक्षय ठाकुर के फांसी होने के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों के रो रोकर बुरा हाल है. कोई कुछ बोलने को लेकर तैयार नहीं है.&nb

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

AURANGABAD: निर्भया के दोषी अक्षय ठाकुर के फांसी होने के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों के रो रोकर बुरा हाल है. कोई कुछ बोलने को लेकर तैयार नहीं है.

 इसको भी पढ़ें: निर्भया के दोषी अक्षय की पत्नी की इच्छा रह गई अधूरी, फांसी से पहले लेना चाहती थी तलाक

अक्षय के नाम सुनते ही भड़के ग्रामीण

जब कुछ पत्रकार अक्षय के गांव पहुंचे और अक्षय़ का नाम लिया तो कुछ ग्रामीण भड़क गए. यही नहीं ग्रामीणों ने लाठी लेकर दौड़ा दिया. अक्षय का घर का दरवाजा बंद रहा है. किसी ने खोला तक नहीं. अक्षय औरंगाबाद जिला गांव कर्मालहंग का रहने वाला था.


पूरे गांव के कर दिया बदनाम

गांव के कुछ युवकों ने बताया अक्षय का नाम लेते ही कहा कि उसका नाम लेना बेकार है. उसने पूरे गांव की बदनाम कर दिया है. गांव की इज्जत उसने मिट्टी में मिला दी है. अक्षय के कारनामों से ग्रामीणों में गुस्सा भी था. क्योंकि अक्षय के कारण इस गांव की बदनामी हुई. बता दें कि आज सुबह साढ़े पांच बजे निर्भया के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी दिया गया. दोषियों के वकील ने बचाने के लिए सभी हथकंडे काम नहीं आए और फांसी हो गई. 

ये भी पढ़ें: निर्भया के दोषी अक्षय के कारण पूरा परिवार हो गया बर्बाद, घटना के बाद भाईयों को कंपनी ने दिया था निकाल

इसको भी पढ़ें: निर्भया के दोषी अक्षय से नफरत करते हैं उसके गांव के लोग, बोले- गांव के नाम पर था कलंक