1st Bihar Published by: Updated Oct 06, 2020, 11:12:50 AM
- फ़ोटो
NAWADA : नेशनल हाइवे 31 पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है. दुर्घटना की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. लेकिन वाहन का ड्राईवर टक्कर मार कर फरार होने में कामयाब हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.
घटना देर रात बाबा के ढाबा के पास हुई जहां एक अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. हालांकि मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.लेकिन सूचना मिलते ही नगर थान की पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमोर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.