ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

अग्निपथ योजना पर सीएम नीतीश और पीएम मोदी की चुप्पी पर तेजस्वी ने साधा निशाना

PATNA: अग्निपथ योजना को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बयान देते हैं कि सेना से

अग्निपथ योजना पर सीएम नीतीश और पीएम मोदी की चुप्पी पर तेजस्वी ने साधा निशाना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: अग्निपथ योजना को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बयान देते हैं कि सेना से निकलने के बाद युवाओं को बीजेपी दफ्तर में नौकरी दी जाएगी. लेकिन इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं, उन्हें युवाओं से माफ़ी मांगनी चाहिए. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि वो अग्निपथ योजना के खिलाफ हैं या इसके पक्ष में. अगर विरोध करना है तो सीएम नीतीश खुलकर विरोध करें. उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं से वादा किया गया था कि 19 लाख रोजगार दिया जायेगा. रोजगार कहां है सरकार को यह बताना चाहिए. 


तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि नौकरी देने के लिए सत्ता में आई थी या नौकरी छिनने के लिए आई थी. पहले भाजपा ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया. फिर बिहार में 19 लाख रोजगार देने का वादा किया गया और अब 10 लाख रोजगार देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट तौर पर बताना चाहिए कि युवाओं को कब तक रोजगार मिलेगा. अच्छे दिन कब आएंगे. 

टैग्स